*Post Office Insurance Scheme 2023: मात्र 399/- के वार्षिक प्रीमियम से 10 लाख की दुर्घटना बीमा सुरक्षा!*

 

Post Office Insurance Scheme 399

Post Office Insurance Scheme 2023: मात्र 399/- के वार्षिक प्रीमियम से 10 लाख की दुर्घटना बीमा सुरक्षा! 


Post Office Insurance Scheme 399: दोस्तों भारतीय पोस्ट ऑफिस यानी भारतीय डाक विभाग और टाटा एआईजी कंपनी ने बीमा के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयों को हासिल किया हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए भारत के मध्य वर्ग और गरीब परिवार के लिए आए दिन नई योजनाओं को लाती रहती हैं। उन्हीं में से एक योजना डाक विभाग ने शुरू की हैं। जिसका नाम Post Office Accident Insurance Scheme 2023 हैं। इस योजना के तहत मात्र ₹299 और ₹399 का सालाना प्रीमियम देकर ₹10 लाख रूपय का पॉलिसी होल्डर को बीमा कवर मिलेगा। यह बीमा कवर को भारत का कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक है, वह ले सकता हैं। यह दुर्घटना बीमा कवर सबसे सस्ते दामों पर डाक विभाग द्वारा आम नागरिक को दिया जा रहा है। तो अगर आप भी ऐसे ही किसी दुर्घटना बीमा के आने का इंतजार कर रहे थे। तो आप का इंतजार खत्म हो गया। आप इस दुर्घटना बीमें को लेकर अपने आप को सुरक्षित कर सकते हैं।



Post Office Accident Insurance Scheme


आखिर क्या है Post Office Accident Insurance Scheme? दोस्तों हम आपको बताना चाहते हैं कि यह पोस्ट ऑफिस विभाग के द्वारा चलाई जा रही एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम हैं। जिसे लेने पर पॉलिसी धारक को कम प्रीमियम पर अधिक बीमा कवर मिलता हैं। इस पॉलिसी स्कीम को डाक विभाग ने जारी किया हैं। इस पॉलिसी को लेने के बाद अगर किसी पॉलिसी धारक की किसी कारणवश एक्सीडेंट से मृत्यु हो जाती है। तो उस स्थिति में पॉलिसी धारक व्यक्ति को ₹10 लाख का बीमा डाक विभाग देगा। यह राशि डाक विभाग द्वारा पॉलिसी धारक के नॉमिनी को दिया जाएगा।




पोस्ट ऑफिस 399/- पॉलिसी योजना 2023


दोस्तों आपने अक्सर देखा होगा कि लोग बीमा पॉलिसी करवाते हैं। लेकिन वह बीमा पॉलिसी सिर्फ सामान्य तरह की होती है या कुछ बीमारियों को कवर करती है। लेकिन आप में से अधिकतर लोग शायद ही दुर्घटना बीमा पॉलिसी के बारे में जानते होंगे। यह एक ऐसी पॉलिसी है, जिससे मात्र 299 रुपये और 399 रुपये में डाक विभाग के द्वारा चलाई जा रही पाॅलसी योजना है। इस योजना के माध्यम से पाॅलसी लेने वाले व्यक्ति को दुर्घटना बीमा के रूप में कवर करता है। मतलब अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु किसी कारणवश एक्सीडेंट में हो जाती है। तो उस स्थिति में उसके परिवार वालों को मुआवजे के रूप में इस पॉलिसी के माध्यम से एक अच्छी खासी रकम दी जाती है।

Post Office Insurance Scheme 399




₹299 और ₹399 पोस्ट ऑफिस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस स्कीम को लेने के लिए दस्तावेज


अगर कोई भी भारतीय मूल निवासी इस योजना को लेना चाहता है। तो उसको निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता पड़ सकती है। जिसका उल्लेख हम नीचे करने जा रहे है। 

1 - इस योजना को लेने के लिए व्यक्ति के पास खुद का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।

2 - पोस्ट ऑफिस में आपका पोस्ट बैंक के तहत खाता होना अनिवार्य है।

3 - पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति के पास पासपोर्ट साइज फोटो होनी चाहिए।

3 - वर्तमान चालू रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

4 - इसके साथ ही इस पॉलिसी को लेने वाले व्यक्ति को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या कहें पोस्ट बैंक में जाकर फॉर्म लेना हैं और उस फॉर्म में मांगे की सारी जानकारियों को भरकर पोस्ट ऑफिस में ही दस्तावेजों कॉपी के साथ जमा करवा देना हैं।
----------------------
Read more :- *PM Kusum Yojna
                      *PM Kisan Tractor Yojana
                      *PM Avas Yojana 2023

---------------------------------

केवल 299/- रुपये में मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर पोस्ट ऑफिस स्कीम


दोस्तों आपने कभी नहीं सोचा होगा की मात्रा 299 रुपये में व्यक्ति को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलता हैं। लेकिन यह सच है की डाक विभाग ने ऐसी दुर्घटना बीमा योजना का शुभारम्भ किया हैं। जिस में आप मात्रा 299 रुपये के सलाना प्रीमियम देकर 10 लाख रुपये का बीमा कवर कर सकते हैं। यह बीमा राशि इतनी कम है कि भारतीय मूल का हर व्यक्ति इस धन राशि को देकर अपने आप को दुर्घटना बीमा पॉलिसी के तहत कवर कर सकता हैं।


पोस्ट ऑफिस दुर्घटना बीमा का लाभ


1 - पोस्ट ऑफिस दुर्घटना बीमा का लाभ यह है, कि इस योजना के तहत 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के व्यक्तियों को कवर किया जाता हैं।

2 - पोस्ट ऑफिस की इस दुर्घटना बीमा योजना का लाभ कोई भी भारतीय मूलनिवासी उठा सकता हैं।

3 - इस योजना का एक लाभ यह है, कि पाॅलसी धारक की मृत्यु के बाद कम से कम 2 बच्चों की शिक्षा के तहत एक लाख रुपये इस योजना के तहत दिया जाता हैं।



पोस्ट ऑफिस दुर्घटना बीमा के अंतर्गत कवर की जाने वाली दुर्घटनाएं


इस दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत कवर की जाने वाली दुर्घटनाएं सभी प्रकार की हैं। जैसे कि कार एक्सीडेंट से मृत्यु, बिजली का झटका लगने से मृत्यु, पानी में डूब कर मरने से मृत्यु, सांप के काटने से हुई मृत्यु या स्थाई रूप से व्यक्ति विकलांग हो जाता हैं। वह इस दुर्घटना बीमा योजना के तहत कवर किया जाता हैं।



पोस्ट ऑफिस दुर्घटना बीमा को लाने का उद्देश्य 


दोस्तों जैसे कि आप सब जानते हैं, कि आज के दौर में जिंदगी में कब दु:खो का पहाड़ पड़ जाए , इसका कोई भरोसा नहीं हैं। इसीलिए हर व्यक्ति बीमा कवर लेकर सुनिश्चित होना चाहता है। ताकि अगर उसको कुछ हो जाए तो उस स्थिति में उसके घरवालों को कुछ धनराशि मिल जाए और उनकी सहायता हो जाए। लेकिन बीमा प्रीमियम ज्यादा होने के कारण अधिकांश लोग इस पहुंच से बाहर हैं।

इसी उद्देश्य से डाक विभाग दुर्घटना पॉलिसी बीमा को लाया हैं। इस पॉलिसी का प्रीमियम मात्र ₹299 और ₹399 है। जिसको देकर आप 1 साल तक खुद को ₹10 लाख रुपये के तहत दुर्घटना बीमा से कवर करवा सकते हैं। इस योजना का मूल उद्देश्य है, कि भारत के हर गरीब तबके के लोग इस बीमा योजना के तहत कवर हो सके और उनकी अगर किसी कारणवश किसी दुर्घटना में मृत्यु या वह विकलांग हो जाते है। तो उस स्थिति में उनको यह धन राशि सहायता के रूप में मिल सके। ताकि कुछ वर्ष या समय तक वह इस धन राशि से अपना या फिर परिवार वालो का गुजारा हो सके।

Post Office Insurance Scheme 399



399 रुपए की पोस्ट ऑफिस एक्सीडेंट पॉलिसी योजना 2023 की विशेषताएं 


1 - Post Office Insurance Scheme 399 की सबसे विशेष बात यह हैं। कि इस योजना का प्रीमियम मात्र ₹299 और ₹399 प्रति वर्ष है। जिसके तहत ₹10 लाख रूपय का एक्सीडेंट बीमा कवर किया जाता हैं।

2 - अगर पाॅलसी धारक की एक्सीडेंट से मृत्यु हो जाती है या वह स्थाई रूप से विकलांग हो जाता हैं। तो उस स्थिति में उसको पूरा बीमा कवर राशि दी जाती हैं।

3 - अगर पाॅलसी धारक दुर्घटना से गंभीर घायल हो जाता हैं। तो उस स्थिति में उसके इलाज के लिए अस्पताल का खर्चा ₹60,000 इस पॉलिसी के तहत ले सकता हैं। इसके अलावा अगर वह घर से ही अपना उपचार कराना चाहता हैं। तो ₹30,000 तक का क्लेम इस पॉलिसी के अंतर्गत कर सकता हैं।

4 - इसके अलावा इस पॉलिसी के तहत 10 दिन तक प्रतिदिन हजार रुपये पॉलिसी धारक को दिए जाएंगे। इसके साथ ही 25,000 रुपये की राशि परिवार के रखरखाव के लिए प्रदान की जाती हैं।

5 - पाॅलसी धारक की मृत्यु के बाद कम से कम 2 बच्चों की शिक्षा के लिए एक लाख रूपय की धन राशि इस पॉलिसी के तहत दिए जाते हैं।

6 - इस पाॅलसी की खास बात यह है, कि जब किसी व्यक्ति की दुर्घटना से मृत्यु हो जाती हैं। तो उस स्थिति में उसके अंतिम संस्कार के लिए कई बार परिवार वालों के पास धन राशि नहीं होती हैं। लेकिन इस पॉलिसी के तहत या कहें एक्सीडेंट इंश्योरेंस योजना 2023 के अंतर्गत अंतिम संस्कार के लिए ₹5,000 की राशि परिवार वालों को दी जाती हैं।



Conclusion 


जैसा कि आज के आपने इस आर्टिकल में हमने आपको Post Office Insurance Scheme 399 से संबंधित जानकारियां दी हैं। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपके मन में (299/ 399/Post Office Accident Insurance Scheme 2023) से संबधित कोई भी सवाल है। तो आप हमें कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अगर आपको किसी और टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने