*PM Kusum Yojna के बारे में संपूर्ण जानकारी!*

 
PM kusum yojana

 PM Kusum Yojna के बारे में संपूर्ण जानकारी!


क्या आप जानते हो कि PM Kusum Yojna क्या हैं? PM Kusum Yojna के आने के बाद किसानों की जिंदगी में क्या फायदा होगा? आप में से अधिकतर लोगों ने इस योजना के बारे में सुना तो जरूर होगा। लेकिन PM Kusum Yojna के बारे में जानते बहुत ही कम होगें। तो आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको PM Kusum Yojna से संबंधित सारी जानकारियों का विवरण देने जा रहे हैं साथ में यह भी बताएंगे कि PM Kusum Yojna के लिए पात्र और मापदंड क्या हैं? PM Kusum Yojna के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी? आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और PM Kusum Yojna से संबंधित हर जानकारी को अच्छे से जान लें।


PM Kusum Yojna क्या है?


दोस्तो PM Kusum Yojna भारत सरकार के द्वारा चलाई गई किसानों के हितों में एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों को सोलर पंप लगवाने में मदद मिलती है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने 19 फरवरी 2019 में की थी, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया था। इस योजना के आने के बाद किसानों को खेती करने के लिए अधिक धन के खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को मात्र 40% पैसा खर्च करने के बाद, इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना के तहत 60% पैसा भारत सरकार और राज्य सरकार खर्च करेगी। जिसके अंतर्गत सरकार ने एक 48,000 करोड़ रुपये का बजट बनाया हैं। जिसमें सरकार किसानों के लिए 17.5 लाख सोलर पंप उपलब्ध करवाएगी। एक बार इसमें रजिस्ट्रेशन करने के बाद 90 से 120 दिन के अंतराल में आपकी भूमि पर सोलर पंप लगा दिया जाएगा। जिससे किसानों को खेती करना आसान हो जाएगा और उनकी आय को दुगनी हो सकती है। इससे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए, इस योजना को भारत सरकार ने लाया है, जिसे PM Kusum Yojna का नाम दिया गया है।


PM Kusum Yojna की अवधि बढ़ाना 


भारतीय किसानों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार ने पीएम कुसुम योजना की अवधि को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में फरवरी महीने में की थी। तब भारत सरकार ने साल 2022 तक 30,800 मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य रखा था। अब इस योजना को भारत सरकार ने मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। ताकि जिन किसानों ने अभी तक इस योजना का लाभ नहीं लिया है। वह जल्द से जल्द इस योजना का लाभ मार्च 2026 तक ले सकते हैं।
 
                                  *PMGKAY

PM Kusum Yojna के लिए पात्रता 


PM Kusum Yojna को लेने के लिए निम्नलिखित पात्र मापदंड पूरे करने होगें। जिसका वर्णन विस्तार पूर्वक हम नीचे करने जा रहे हैं।

पीएम कुसुम योजना को एक अकेला किसान भी ले सकता है, जिसके पास खेती करने लायक भूमि हो। 

पीएम कुसुम योजना को किसानों का एक समूह एक साथ ले सकता है, जिनके पास खेती करने के लिए भूमि हो।

पीएम कुसुम योजना को पंचायत स्तर पर, पंचायत के प्रतिनिधि भी किसानों के हितों के लिए अपने गांव में लगवा सकते हैं, जिससे वह सोलर ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं। जिससे उन्हें बिजली प्राप्त होगी और इस बिजली को अपने गांव के लिए उपयोग कर सकते हैं और बाकी बची हुई बिजली को सरकार को दे सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना को जल संरक्षण संगठन वाले भी लेने के पात्र माने जाते हैं।


PM Kusum Yojna के फायदे क्या है?


PM Kusum Yojna को लेने के कुछ फायदे हैं। जिसका उल्लेख हम नीचे करने जा रहे हैं:-

1 - पीएम कुसुम योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार 60% तक की सब्सिडी प्रदान करेगी। जिससे किसानों को मात्र 40% तक का ही योगदान देना होगा। जिसमें भी किसानों को 30% का हिस्सा बैंक के द्वारा ऋण में दिया जाएगा। मतलब किसानों को अपनी जेब से सिर्फ 10% का अनुदान राशि देकर इस सोलर पैनल को लगवा सकते है।

2 - किसान अपनी बंजर पड़ी हुई भूमि के ऊपर इस सोलर पैनल को लगवा सकते हैं, जो कि पीएम कुसुम योजना के तहत लगवाए जाएंगे। इससे किसानों की बंजर भूमि का भी इस्तेमाल किया जाएगा और उसके बदले वह कुछ धन भी कमा सकते हैं।

3 - पीएम कुसुम योजना के तहत लगाए गए सोलर पैनलों से बिजली का उत्पादन होगा। जिसका इस्तेमाल किसान अपनी जरूरतों के अनुसार खेती में और अपने घर में कर सकती है। उसके बाद बची हुई बिजली को सरकार के द्वारा खरीदा जाएगा।

4 - इस सोलर पैनल के द्वारा वह किसान अपने खेतों में सोलर वाटर पंप को लगा सकते है। जिससे की उनकी सिंचाई करने में लागत कम आएगी और लाभ अत्यधिक बढ़ जाएगा।

5 - अगर किसान खेतों में सोलर पैनल लगाकर पानी पंप को चलाकर सिंचाई करेंगे। इससे प्रदूषण भी कम होगा और इंधन की भी बचत होगी।
PM kusum yojana



PM Kusum Yojna के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी


दोस्तों पीएम कुसुम योजना के तहत भारत सरकार 60% का अनुदान राशि दे रही है और किसानों से 40% का अनुदान राशि ले रही हैं। इसके अलावा एसटी वर्ग और एससी वर्ग के किसानों के लिए 45 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट का भी प्रावधान रखा गया हैं। इसके उपरांत जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली अनुसूचित जनजातियों के लिए 100% का अनुदान रखा गया हैं। मतलब उनसे ₹1 लिये बिना, उन्हें मुफ्त में भारत सरकार इस योजना का लाभ देगी। 


PM Kusum Yojna के लिए आवेदन दस्तावेज 


PM Kusum Yojana को लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज जिसका उल्लेख हम नीचे करने जा रहे हैं:-

1 - जन आधार कार्ड संख्या नंबर 
2 - चालू वर्तमान मोबाइल संख्या नंबर 
3 - भूमि से संबंधित जानकारी का विवरण 
4 - खुद का पासवर्ड साइज फोटो 
5 - बैंक खाता संख्या नंबर 
6 - आय से संबंधित प्रमाण पत्र 
7 - जाति से संबंधित प्रमाण पत्र 
8 - ईडब्ल्यूएस कोटे से संबंधित प्रमाण पत्र


PM Kusum Yojna के लिए आवेदन कैसे करें


PM Kusum Yojna के लिए आवेदन प्रक्रिया जिसका उल्लेख हम नीचे करेंगें। आप हमारे द्वारा बताए गए प्रोसीजर को फॉलो करते हुए इस योजना के तहत अपने आवेदन फॉर्म का सफलतापूर्वक भर सकते हैं।

1 - सर्वप्रथम आपको PM Kusum Yojna के अधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।

2 - अब आप इस वेबसाइट के होमपेज पर आ जाओगे। जहां पर आपके मोबाइल या फिर कंप्यूटर स्क्रीन पर एक इंटरफेस खुल जाएगा। 

3 - अब आपको यहां पर Apply for PM Kusum Yojana लिखा होगा। आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

4 - जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे। आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जहाँ आपको पीएम कुसुम योजना से संबंधित फॉर्म खुलकर आ जाएगा। 

5 - अब आपको इस फॉर्म को अच्छी तरह से पढ़ना है और फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी का विवरण सही रूप से भर देना है।

6 - जैसे कि आवेदनकर्ता का नाम, आवेदनकर्ता का पता, भूमि से संबंधित जानकारी, मोबाइल नंबर, खुद का पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि प्रकार। पीएम कुसुम योजना से संबंधित सभी जानकारी का विवरण भर देना है।

7 - अब अंत में आपको अपने फॉर्म को एक बार "री चेक" करके नीचे दिखाई दे रहे हैं सबमिट के ऑप्शन क्लिक कर देना है।

8 - इस तरह आपका PM Kusum Yojna के तहत आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
अब आवेदनकर्ता को 10% की लागत से पैसे को जमा करवाना होगा। जब अधिकारियों के द्वारा इस योजना के तहत सोलर पंप के लिए सब्सिडी राशि को जमा करवाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने