*कैसा रहा IPL 2023 और किसे मिली Orange Cap: IPL Match का खिताब किस टीम को मिला और सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने मारे!*

IPL 2023


कैसा रहा IPL 2023 और किसे मिली Orange Cap: IPL Match का खिताब किस टीम को मिला और सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी ने मारे!


आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की कैसा रहा IPL 2023 और किसे मिली Orange Cap। अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो आप आईपीएल मैच देखने के भी शौकीन होंगे। आईपीएल को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बड़े ही शौक के साथ देखा जाता हैं। आईपीएल एक ऐसा क्रिकेट गेम हैं, जिसे बच्चों से लेकर जवान, बूढ़े तक सब को देखना पसंद है, और यहां तक की महिलाओं को भी आईपीएल मैच देखना बहुत ही पसंद हैं। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2023 के मैच से संबंधित जानकारी देने वाले हैं। जिसमें हम आपको बताएंगे की आईपीएल का Final Match किसके बीच खेला गया और IPL 2023 का खिताब किस टीम को मिला। इसके अलावा जानेंगे की इस IPL 2023 के मैच में सबसे जायदा रन किस खिलाडी ने मारे और किसे मिला IPL Orange Cap का खिताब। अगर आप भी IPL 2023 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। तभी आप IPL 2023 से संबधित सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे :-


कौन सी टीम जीती IPL 2023 का खिताब?


जैसा कि आप सब जानते ही हैं कि IPL 2023 का खिताब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग ने जीता है। जहां एक तरफ इस मैच में काफी रोमांच बन गया था। CSK Vs GST Final मैच के दौरान जहां पर एक बार लग रहा था, कि IPL 2003 का खिताब गुजरात टाइटन्स ले जायेगी। जहाँ चेन्नई को 20वें ओवर के अंतिम की 2 बॉल पर 10 रन चाहिए थे और बोलिंग मोहित शर्मा डाल रहे थे। तो वहीं बैटिंग पर ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा और दूसरे छोर पर शिवम डूबे 21 बॉल पर 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाकर मौजूद थे। स्टेडियम में आये सभी दर्शकों को लग रहा था की CSK Vs GST Final मैच में अब जीत गुजरात टाइटन्स की ही होंगी।

लेकिन चेन्नई सुपरकिंग के ऑल राउंडर रविन्द्र जडेजा ने मोहित शर्मा के 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर सामने की तरफ छक्का लगा दिया और 20वें ओवर की अंतिम बॉल पर पीछे की तरफ ड्राइव लगाकर, बॉल को बॉउंड्री की तरफ पहुंचा कर गुजरात टाइटन्स के हाथों से मैच को छीन लिया साथ ही चेन्नई सुपरकिंग को 5वीं बार IPL Final का खिताब दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
IPL 2023



किस खिलाडी को मिला IPL 2023 में Orange Cap?


अगर आप सब जानना चाहते हैं, कि CSK Vs GST Final मैच के बाद किस खिलाड़ी को IPL 2023 में Orange Cap से नावाजा गया। तो आपको हम बता दें कि CSK Vs GST Final मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम के उभरते सितारे और गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को CSK Vs GST Final मैच खत्म होने के बाद Orange Cap In IPL 2023 से नावाजा गया। शुभमन गिल ने IPL 2023 में 17 मैच खेले है। जिनमें उन्होंने कुल मिलाकर 890 रन बनाए। जो इस IPL 2023 का सर्वाधिक रन है।

इस IPL 2023 में सुभमन गिल ने 17 मैचों में 3 शतक और 4 अर्धशतक जडकर Orange Cap अपने नाम किया। तो वहीं अगर Purple Cap In IPL 2023 की बात करे, तो CSK Vs GST Final मैच खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को पर्पल कैप से नावाजा गया। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने IPL 2023 के मैच में 17 मैचों में 28 विकेट लेकर Purple Cap अपने नाम किया।


Rashid Khan ने भी जमाये IPL 2023 में अपना रंग


इस आईपीएल 2023 के मैचों में गुजरात टाइटंस के ऑल राउंडर और घातक बॉलर Rashid Khan ने भी दर्शकों को अपनी तरफ खूब आकर्षित किया। Rashid Khan ने अपनी बोलिंग से सब को आकर्षित किया। तो वहीं MI Vs GST के एक मैच में Rashid khan में तूफानी पारी खेलते हुए मात्र 32 गेंदों में 246.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 79 रन बना डाले। इस मैच में Rashid Khan ने मुंबई इंडियन के खिलाफ 10 छक्के लगाए। जो इस IPL 2023 के सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
IPL 2023



IPL Winner List 2023


1 - Orange Cap - सुभमन गिल 890 रन

2 - Purple Cap - मोहम्मद शमी 28 विकेट

3 - Emerging Player of the Year - यशस्वी जयसवाल 

4 - Gamechanger of the Season - सुभमन गिल

5 - Most Valuable Player of the Season - सुभमन गिल

6 - Fairplay of the Season - अजिंक्य रहाणे 

7 - Most Fours - शुभमन गिल (85)

8 - Longest Six of the Season - फाफ डु प्लेसिस (115 मीटर)

9 - Catch of the Season - रशीद खान

10 - Super Striker of the Season - ग्लेन मैक्सवेल

11 - Best Venues of the Season - ईडन गार्डेन्स (कोलकाता) और वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)


IPL Final मैच जीतने वाली टीम को कितने पैसे मिले?


आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि IPL FInal 2023 का मैच जीतने वाली 5 बार की आईपीएल खिताब अपने नाम करने वाली धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग को आईपीएल फाइनल मैच जीतने पर 20 करोड़ की धनराशि प्राइज मनी के तौर पर दिए गए। तो वहीं IPL Final मैच में हारने वाली हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस को 13 करोड़ रुपए की राशि, रनरअप के तौर पर दिए गए। 


Conclusion


जैसा कि आज के आपने इस आर्टिकल में हमने आपको IPL 2023 से संबंधित जानकारियां दी हैं। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपके मन में (IPL 2023) से संबधित कोई भी सवाल है। तो आप हमें कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अगर आपको किसी और टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने