*आखिर (PMGKAY) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है?*

 

PMGKAY


आखिर (PMGKAY) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना क्या है?

PMGKAY: भारत सरकार अपने देशवासियों को लेकर सुचारु रुप से हमेशा आगे रहती है और सतर्क रहती है। ताकि हर एक योजना का लाभ जनमानस तक अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके। इसीलिए भारत सरकार ने जितनी भी योजनाएं चलाई है, उनको जमीनी स्तर पर उतारा भी है और आप लोगों ने इसका असर देखा भी हैं। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपके लिए एक ऐसी ही योजना से संबधित जानकारी लेकर आए है, जिसको भारत सरकार में चालू किया हैं। इस योजना का नाम PMGKAY है। PMGKAY क्या है? PMGKAY का लाभ और पात्र मापदंड क्या हैं? PMGKAY के लिए कितना धनराशि खर्च होगी? PMGKAY योजना को 2023 में कब तक बढ़ाया गया? ऐसी ही बहुत सारी जानकारियां आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और भारत सरकार के द्वारा PMGKAY योजना के बारे में जाने :-


PMGKAY क्या है?


PMGKAY जिसे आप सभी "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के नाम से जानते हैं। इस योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वर्ष 2020 में दिनांक 30 जून 2020 को की गयी थी। तब उस समय देश में चारों तरफ करोना काल से हाहाकार मचा हुआ था। इसी उद्देश्य से भारत सरकार ने इस योजना को लाने का कार्य किया था, ताकि भारत का हर व्यक्ति भूखा ना रह सके। इस योजना के अंतर्गत भारत के प्रति व्यक्ति को 5 किलो गेहूं और चावल देने का प्रावधान रखा गया था, जो की पूरी तरह से नि:शुल्क है। इस योजना से भारत के 80 करोड़ गरीब वर्ग के लोगों को लाभान्वित किया जाता हैं। 
PMGKAY




PMGKAY योजना का लाभ


PMGKAY योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ इस प्रकार है। जिसका उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक करने जा रहे हैं।

1 - इस योजना के अंतर्गत भारत के गरीब और निम्न वर्ग के सभी लोगों को लाभ मिलने जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत प्रति व्यक्ति को 5 किलो गेहूं और चावल भारत सरकार की तरफ से "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" के अंतर्गत दिए जाएंगे।

2 - इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि भारत सरकार ने इस योजना को दिसंबर 2023 तक बढ़ा दिया हैं। अब राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन दिसंबर 2023 तक उपलब्ध करवाया जाएगा।

3 - इस योजना का लाभ भारत में रहने वाले लोग उठा सकते हैं। इस योजना से भारतवर्ष के लगभग 80 करोड़ से लेकर 83 करोड़ तक के लोग लाभान्वित किया जाएगा।



PMGKAY योजना के लिए पात्रता 


PMGKAY योजना को प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा। उसके बाद आप बहुत ही आसानी से इस योजना के अंतर्गत लाभ उठा सकते हैं, जिसके बारे में हम नीचे विस्तार से बताने जा रहे है। जिसको जानना आपके लिए आवश्यक हो सकता हैं।

1 - प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए सबसे
पहली पात्रता यह है, कि आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए।

2 - जिन परिवार वालों के पास अभी तक अपना राशन कार्ड नहीं है, वह जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा ले अन्यथा वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगें।

PMGKAY



प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कब शुरू हुई?


दोस्तो आपको एक बात जानकारी हैरानी होगी, कि भारत सरकार ने समय-समय पर इस योजना में बदलाव किया हैं। भारत सरकार ने "प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना" को करोना काल में 30 जून 2020 को शुरू किया गया था। जिसकी समय सीमा बढ़ाकर उसी साल नवंबर 2020 तक कर दी गई थी। जिसके अंतर्गत भारत के गरीब तबके को फ्री में राशन मुहैया कराया जा रहा था। लेकिन फिर उसके बाद इस योजना को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

हाल ही में एक बार फिर से इसमें बदलाव किया गया है। भारत सरकार ने एक सार्वजनिक सदस्यों की बैठक की, जिसमें भारत देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपित मुनमुन भी शामिल हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इस योजना का लाभ गरीब वर्ग के तबके को मिल रहा है, इसलिए इस योजना को जारी रखना चाहिए। उनकी राय पर ही भारत सरकार ने इस योजना की समय सीमा को बढ़ाकर अब दिसंबर 2023 तक कर दिया गया हैं। जिससे भारत में गरीब तबके को बहुत ही बड़ा फायदा होगा और उन्हें प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो राशन फ्री में मिलेगा।



PMGKAY योजना पर कितना धनराशि खर्च होगी?


एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने इस योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपए का बजट रखने की बात रखी हैं। जिससे कि भारत के 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। भारत सरकार के केंद्र के अधीन आने वाली NFSA और अन्य दूसरे कल्याणकारी खाद्य सामग्रियों के तहत सब्सिडी प्रदान करेगी, जिसका लाभ भारत के गरीब और निम्न वर्ग को होगा। ताकि भारत सरकार उनके ऊपर से वित्तीय बोझ को कम कर सके और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना सके। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने PMGKAY योजना के तहत 2 लाख करोड रुपए की सब्सिडी खाद्य सुरक्षा विभाग को देने की बात कही हैं।



PMGKAY योजना के तहत कितना राशन मिलेगा?


PMGKAY योजना के तहत जिन कार्ड धारकों के पास राशन कार्ड हैं, उन सबको केंद्र सरकार की तरफ से 5 किलो गेहूं और चावल अतिरिक्त मुहैया करवाये जायेगे। जिससे गरीब वर्ग के लोगों को एक अतिरिक्त आर्थिक मदद प्राप्त होगी और वह अपना और अपने बच्चों का भरपूर ढंग से पेट को भर सकेंगे।

इस योजना के तहत केंद्र सरकार गरीब वर्ग के लोगों को कुछ वित्तीय बोझ को कम करना चाहती है। इसीलिए इस योजना के तहत राशन कार्ड के आधार पर प्रति व्यक्ति को 5 किलो अनाज दिया जाएगा।



PMGKAY योजना के लिए आवेदन प्रकिया


PMGKAY योजना को लेने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई भी आवेदन प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा, क्योंकि यह योजना राशन कार्ड धारकों के लिए हैं। इसीलिए आप अपने नजदीकी राशन डिपो की दुकान पर, जहां पर सरकार के द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग के अंतर्गत राशन को वितरण किया जाता है। वहां से आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आप अपने राशन कार्ड के आधार पर प्रति व्यक्ति के हिसाब से 5 किलो गेहूं और चावल मुक्त में पा सकते हैं। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड का होना अति आवश्यक हैं।



Conclusion


जैसा कि आज के आपने इस आर्टिकल में हमने आपको आखिर क्या है (PMGKAY) प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 2023 से संबंधित जानकारियां दी है। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपके मन में (PMGKAY) से संबधित कोई भी सवाल है। तो आप हमें कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते है। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अगर आपको किसी और टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते है। धन्यवाद

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने