*बहुत ही आसान हैं वजन कम करने के उपाय!*

 

वजन कम करने के उपाय 



बहुत ही आसान हैं वजन कम करने के उपाय!


वजन कम करने के उपाय: दोस्तों आज की भगदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से कम लोग अपने शरीर की तरफ ध्यान दे पाते हैं, जिससे उन्हें शरीर की बहुत सी समस्याओं से जूझना पड़ता है। अधिक वजन होना भी शारीरिक समस्याओं में से एक है, जिससे हर इंसान एक असहज सा महसूस करता है। आज के अपने इस आर्टिकल में हम वजन कम करने के उपाय के बारे में आपको जानकारी देंगे। जिन व्यक्तियों का वजन उनके शरीर से अधिक है, वह अपने वजन को कैसे कम करें? इन सब की जानकारी हम अपने इस आर्टिकल में विस्तार पूर्वक देंगे। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और जाने वजन कम करने के उपाय के बारे में :-


वजन कम कैसे करें?


इंसान के शरीर का वजन कम करने के बहुत से तरीके हैं, जिससे आप शरीर के वजन को कम कर सकते हैं। जैसे व्यायाम करके, योग करके या फिर ऐसे घरेलू नुक्से का इस्तेमाल करके आप अपने शरीर के वजन को बहुत ही तेजी से कम कर सकते है। शरीर का वजन कम करने के बहुत से फायदे भी होते हैं। इसके अलावा शरीर के वजन कम करने के लिए बेहतर दवा और आहार का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वजन कम करने के उपाय



शरीरिक वजन क्या है?


जब किसी इंसान का शारीरिक वजन उसकी उम्र से अधिक हो जाए, तो उसे हम शरीरिक वजन कहते हैं। शरीर का वजन कम होने का भी नुकसान होता है और शरीर का वजन अधिक होने का भी नुकसान होते हैं। इसीलिए इंसान का वजन उसकी उम्र के हिसाब से ही होना चाहिए।



वजन कम करने के फायदे 


शरीर के वजन को कम करने के बहुत से फायदे होते है, जिनका उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक करने जा रहे हैं:-

1 - अगर इंसान के शरीर का वजन कम होगा, तो वह तंदुरुस्त महसूस करेगा और उसे किसी भी तरह की कोई भी शारीरिक बीमारी होने के चांसेस बहुत ही कम होंगे।

2 - एक तंदुरुस्त व्यक्ति के लिए उसका शारीरिक वजन बहुत ही मायने रखता है। अगर इंसान के शरीर का वजन कम होगा, तो वह किसी भी फिजिकल एक्टिविटी में भाग ले सकता है और अपने करियर को बना सकता है।

3 - अगर शरीर का वजन कम हो तो हृदय जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

4 - शरीर का वजन कम होने से इंसान की पर्सनालिटी निखर कर सामने आती है और वह दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने का भी काम करती है।
वजन कम करने के उपाय







वजन कम करने के घरेलू उपाय क्या हैं?


वजन को कम करने के घरेलू बहुत से ऐसे उपाय हैं। जिसका उपयोग करके शरीर के वजन को कम किया जा सकता है। इन सभी उपायों का उल्लेख हम नीचे विस्तार पूर्वक करेंगे। आप हमारे इन उपायों का उपयोग करके अपने शरीर के वजन को बहुत ही तेजी से कम कर सकते हैं।

1 -खाना चबा-चबा कर खाओ

जब भी आप खाना खाते हैं, तो उसे अच्छी तरह से चबाना चाहिए। इससे आपके द्वारा खाये गये खाने के छोटे-छोटे टुकड़े हो जाएंगे। जो आपके पेट में अच्छी तरह से पाचन क्रिया के तहत पचने में मदद करेंगे, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

2 - नींबू, पानी और शहद का मिश्रण

आप एक गिलास पानी में नींबू को अच्छे से निचोड़ ले। फिर उसमें दो चम्मच शहद को डालें। इन सभी मिश्रण को अच्छे से हिलाएं और रोज सुबह एक गिलास खाली पेट पिए। इससे आपके शरीर का वजन बहुत ही तेजी से कम होना शुरू हो जाएगा


3 - अधिक मीठा खाने से बचें

अगर आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कम मीठी वाली वस्तुओं का सेवन करना चाहिए। जैसे कि फल, सब्जियां इत्यादि प्रकार को खाएं और आइसक्रीम, मिठाई, केक इत्यादि प्रकार की वस्तुओं का सेवन कम मात्रा में करे। इससे आपके शरीर का वजन कम रहेगा।


4 - तली और अधिक फेटी वाली चीजें ना खाऐं

शरीर का वजन कम करने के लिए आपको तली हुई चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही ऐसी खाने की चीजों से भी परहेज करना चाहिए, जिनमें अधिक बसा हो, फेटी हो या फिर अत्यधिक कैलोरी हो।

[अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो विश्वप्रसिद्ध सर्टिफाइड संस्थान के द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट खरीदने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

5 - लहसुन को चबाएं

पुरानी औषधि ग्रंथ में लहसुन को वजन कम करने के लिए एक रामबाण घरेलू नुक्सा माना गया है। लहसुन में एंटीसेप्टिक गुण बहुत ही अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे कि वह शरीर की बड़ी हुई चर्बी को कम करने के लिए प्राप्त हैं। अगर आप लहसुन को छील कर मुंह में चबाएं, तो इससे आपके शरीर का वजन कम होना शुरू होने लग जाएगा।


6 - काला जीरा, मेथी दाना और अजवाइन का मिश्रण

अगर आप अपने वजन को बहुत ही जल्दी कम करना चाहते हैं, तो आपको काला जीरा, मेथी दाना और अजवाइन को अच्छे से सुखाकर इन तीनों को एक साथ भूने। फिर इसके बाद इन तीनों सामग्रियों को अच्छे से मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना ले। इसके बाद इस पाउडर को एक गिलास पानी में एक चम्मच डालकर, अच्छे से हिलाकर घोल तैयार कर ले। अब आपको इस घोल को प्रतिदिन एक बार पिए। इससे आपके शरीर का वजन बहुत ही जल्दी कम होना शुरू हो जाएगा।



7 - दालचीनी और शहद का मिश्रण

वजन को कम करने के लिए घरेलू नुक्से में दालचीनी और शहद का मिश्रण बहुत ही कारीगर साबित होता है। आपको दालचीनी के कुछ टुकड़ों को लेकर उसको पीस लेना है। फिर एक गर्म गिलास पानी में इन टुकड़ों को डालकर, उसमें एक या दो चम्मच शहद को डालकर मिश्रण को हिलाए। अब आप प्रतिदिन इस दालचीनी और शहद के मिश्रण का सेवन करें। इससे आपके शरीर का वजन कम होना शुरू हो जाएगा।


8 - हाइड्रेटेड रहना

अगर आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, तो इससे आपके शरीर का वजन मेंटेन रहता है। मतलब आपको अपने शरीर के वजन के अनुकूल अपने शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखना है, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और आपके शरीर में वजन की मात्रा को एस्टेब्लिश बनाकर रखेगा।
वजन कम करने के उपाय










वजन कम करने के कुछ मैडिकल और फिजिकली उपाय

शरीर के वजन को कम करने के लिए आप मैडिकल और फिजिकली उपाय का भी उपयोग करके अपने शरीर के वजन को कम कर सकते हैं। ऐसे ही कुछ उपाय या टिप्स के बारे में हमने नीचे बताया हैं:-

1 - प्राप्त मात्रा में नींद लेना

अगर आप प्राप्त मात्रा में नींद को लेते हैं, तो इससे आप अपने शरीर के वजन को मेंटेन रखने के लिए एक बेहतरीन उपाय या टिप्स मान सकते हैं। हर व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है, इससे उसके शरीर को मानसिक संतुलन में शांति की अनुभूति होगी। जिससे उसका पूरा शरीर रिलैक्स फील करेगा।

2 - योग और व्यायाम करके

योग करने से आप अपने शरीर के वजन को कम कर सकते हैं। योग क्रिया में ऐसे बहुत से आसान है, जिनको करने के बाद शरीर का वजन कम किया जा सकता है। जैसे की अलोम-विलोम, कपालभारती इत्यादि प्रकार के आसन। इसके साथ ही प्रतिदिन व्यायाम करके भी आप अपने शरीर को तंदुरुस्त और हष्ट-पुष्ट बना सकते हैं, जिससे आपके शरीर का वजन बढ़ाने के चांसेस बहुत ही कम होते हैं।


3 - आयुर्वेदिक दवाइयां

शरीर का वजन कम करने के लिए आप आयुर्वेदिक दवाईंयों का सहारा ले सकते हैं। इसके साथ ही मार्केट में बहुत से ऐसे आयुर्वेदिक पाउडर उपलब्ध हैं, जिनको खाने के बाद आपके शरीर का वजन कम होना शुरू हो जाता है। बस आपको किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह पर ही आयुर्वेदिक दवाइुयां या फिर आयुर्वेदिक पाउडर का उपयोग करना चाहिए।

साराँश 
आज के इस आर्टिकल में आपने पढ़ा कि वजन कम करने के उपाय। आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपने जाना होगा कि वजन कम कैसे करें। इसी तरह के और हेल्थ टिप्स को पाने के लिए आप इस ब्लॉग से जुड़ें रहें।
                                                         धन्यवाद  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने