*अध्यात्म क्या है?, जानें वास्तविक अर्थ में! (Spirituality meaning in hindi)*

 

Spirituality meaning in hindi

अध्यात्म क्या है?, जानें वास्तविक अर्थ में! (Spirituality meaning in hindi)

पाठकों आज के इस लेख में हम आपको Spirituality meaning in hindi के विषय में संपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। आज तक आप सबको अध्यात्म के विषय में काफी गलत जानकारियां दी गई हैं। जो लोग खुद को आध्यात्मिक गुरु बताते हैं उनको भी अध्यात्म का असली अर्थ नहीं पता है। ये हैरानी की ही नहीं बल्कि काफी भयावह बात भी है।
 आज तक लोगों को अध्यात्म के नाम पर सिर्फ अलग-अलग क्रियाएं ही बताई जाती रही हैं। अध्यात्म का असली अर्थ जानने और बताने वाले काफी कम लोग बचे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि आम गृहस्थ आदमी अध्यात्म का अर्थ जानने की कोई इच्छा तक नहीं रखता। अध्यात्म का असली अर्थ जानने के बाद अहंकार को काफी ज़्यादा चोट पड़ती है। 

अध्यात्म क्या है? 

अध्यात्म का अर्थ (Spirituality meaning in hindi) जितना कठिन समझा जाता है असल में यह इतना ही अधिक आसान है। अध्यात्म का मूल अर्थ है अपनी आत्मा को और करीब से देखना। अपने किये जाने वाले सभी कामों पर नज़र रखना और जानना कि वे कहां से आ रहे हैं। उदाहरण के लिए, किसी को काफी पैसे कमाने की इच्छा है तो उसे खुद से ही पूछना होगा कि क्या उसे सच में बहुत धन अर्जित करने की आवश्यकता है? आखिर ये भाव उसके मन में आया कहां से? 
अध्यात्म से आप खुद को ही एक अलग नज़र से देखते हैं। खुद को रोज़ाना लगातार और भी बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। आप धर्म को कर्मकांडो की दृष्टि से नहीं देखते हैं। अध्यात्म को अपने जीवन में उतारने के बाद आप चाहकर भी पहले जैसे नहीं रह सकते। आप असल मायनों में जी उठते हैं। अंधविश्वासों पर आप भरोसा करना बंद कर देते हैं। अध्यात्म के अनुसार संसार के सभी बंधनों से मुक्त हो जाना ही इंसान के जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है। आज के दौर में जो सबसे शुद्ध प्रेम भी माना जाता है वो मोह के अलावा कुछ नहीं होता है। लेकिन अध्यात्म आपको प्रेम का असली अर्थ बताता है।

अध्यात्म के लाभ क्या है? 

अध्यात्म के लाभों को एक लेख में बता पाना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन आप पाठकों के लिए हम ये चुनौती उठाने के लिए तैयार है। अगर आप अध्यात्म को अपने जीवन में अपना लेते हैं तो आप जीवन के सही अर्थ को जान लेते हैं। आप अपने कैरियर को सिर्फ पैसों के लिए नहीं चुनते। आप वो काम हाथ में लेते है जो इस दुनिया में करने लायक हो और जिससे जन कल्याण हो सके। आप समझ जाते हैं कि ज्ञान कितना अधिक ज़रूरी होता है। 
आपको दूसरे लोग अपने पैसे या ताकत से ज़्यादा प्रभावित नहीं कर सकते हैं। आप समझ जाते हैं कि आपके लिए कितना धन ज़रूरी है। आप अच्छी किताबों को महत्व देना शुरू कर देते हैं। अगर कोई छात्र अध्यात्म में रुचि लेना शुरू करता है तो वो सिर्फ ज़्यादा नंबर लाने के लिए ही नहीं पढ़ता बल्कि पढ़ाई में ही उसे मौज की अनुभूति होती है। आध्यात्म को जान लेने के बाद आप समझ जाते हैं कि समाज को ज़्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। समाज को आप विवेकहीन लोगों का समूह मानना शुरू कर देते हैं। 

जीवन में अध्यात्म क्यों ज़रूरी है? 

खुद को पहचानने के लिए जीवन में अध्यात्म काफी ज़्यादा ज़रूरी बन जाता है। इसीलिए केंद्र सरकार को पाठ्यक्रम में अध्यात्म एक अनिवार्य विषय के रूप में पेश करना चाहिए। अगर कोई बच्चा छात्र जीवन से ही अध्यात्म को अपने जीवन में जगह दे देगा तो वह कभी भी नहीं भटकेगा। अध्यात्म हारे हुए को भी जीता देता है। आप कभी भी हार नहीं मानते। हालात जितने भी खराब क्यों ना हो आप एक योद्धा बनकर डटे रहते हैं। सामान्य गृहस्थ जीवन में डर, लालच, मोह और वासना की भरमार होती है। अध्यात्म को अच्छे से समझने के बाद डर क्या होता है यह आप बिल्कुल ही भूल जाते हैं। आप सही लोगों से संबंध बनाते हैं। लोगों को आप उनके ज्ञान और जीवन जीने के तरीके से परखना शुरू कर देते हैं। 

अध्यात्म का मूल उद्देश्य

अध्यात्म का मूल उद्देश्य है आपको जीवन और मरण के चक्र से मुक्त करना। एक इंसान अपने भीतर बचपन से ही काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि की भावना साथ लेकर पैदा होता है। इन सबको दूर करना ही अध्यात्म का उद्देश्य है। अध्यात्म आपको केवल एक शरीर नहीं मानने देता। अध्यात्म के अनुसार आप एक चेतना है और आपको ज़िंदा रहने तक नई-नई चीज़े जानते रहना चाहिए और अपनी चेतना को विकसित करते रहना चाहिए। यदि आप भी अध्यात्म को अपनाकर अपने जीवन को असल में जीना चाहते हैं तो आप यूट्यूब पर आचार्य प्रशांत जी को सुन सकते हैं। उनके चैनल पर दस हज़ार से भी अधिक मात्रा में मुफ्त वीडियोज मौजूद हैं। जीवन के सभी पहलुओं के बारे में उन्होंने बहुत कुछ बोला है।

अंतिम शब्द: हम आशा करते हैं कि Spirituality meaning in hindi को पूरा पढ़ने के बाद आपको अध्यात्म के बारे में काफी कुछ जानने और समझने को मिला होगा। इसके अलावा अध्यात्म के विषय में मौजूद कई गलत धारणाएं भी आपके मन से खत्म हो गई होगी। हम आपसे वादा करते हैं कि भविष्य में भी हम आपके लिए इस तरह के लेख लेकर आते रहेंगे। हमारी वेबसाइट का उद्देश्य आपको सही और विस्तृत जानकारी मुहैय्या करवाना ही है। इसी तरह के और भी लेख पढ़ते रहने के लिए आप हमारे वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने