*सपने में खुद को देखना: समय रहते जान लीजिए इसका मतलब!*

 

सपने में खुद को देखना 

सपने में खुद को देखना: समय रहते जान लीजिए इसका मतलब!

सपने में खुद को देखना: दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है। इस धरती पर कई प्रकार के रहस्य है जिनके ऊपर से अभी तक भी पर्दा नहीं उठ सका है। चाहें फिर वो एलियन के अस्तित्व की बात हो या फिर सपने आने के कारण और उनके अर्थ की बात ही क्यों ना हो। आज के इस आर्टिकल में हम एक बड़े रहस्य के राज़ से पर्दा उठाने जा रहे हैं। हम आपको विस्तृत रूप से ये जानकारी देंगे कि सपने में खुद को देखना किस तरह का सपना है और ये क्या इशारा करता है। इस लेख को पूरा पढ़ लेने के बाद आपको आपके मन में ये सवाल कभी नहीं आएगा कि (सपने में खुद को देखना) आखिर क्या दर्शाता है।


 प्रकृति ने मनुष्यों की रचना इस प्रकार से की है कि बिना नींद पूरी किये मनुष्य अपने दैनिक कामों को नहीं कर सकता हैं। कोई 5-6 घंटे की नींद से ही काम चला लेता है तो किसी को 8-9 घंटे भी कम पड़ जाते हैं। खैर चाहें वो कम सोने वाला व्यक्ति हो या फिर अधिक सोने वाला व्यक्ति ही क्यों ना हो सोते समय सपने लगभग सभी को आते हैं। कई बार सपने अच्छे होते हैं तो कई बार लोग काफी ज़्यादा भयानक सपने भी देखते हैं। उठने के बाद लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर उनके द्वारा देखे गए सपने का अर्थ क्या था। 


लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें अपने सपने का अर्थ बिल्कुल भी समझ नहीं आता है और वे इंटरनेट पर गलत जानकारी पाकर और भी तंग हो जाते हैं। आज हम आप सबके लिए अपनी वेबसाइट पर एक नई कैटेगरी जोड़ने जा रहे हैं। इस कैटेगरी में हम आपको अलग-अलग सपनों के अर्थ के विषय में बताएंगे। इस कैटेगरी में ये हमारा पहला लेख है। 



सपने में खुद को देखना शुभ या अशुभ? 


रोज़ाना रात को नींद की आगोश में चले जाने के बाद हम कई प्रकार के सपने देखते हैं। वैसे तो कहा जाता है कि हम जिन बातों के ऊपर अधिक विचार करते रहते हैं उनसे ही जुड़े हुए सपने भी आते हैं। लेकिन कुछ सपने काफी अलग होते हैं। सपने में खुद को देखना भी एक ऐसा ही अलग तरह का सपना है जिसका अर्थ खुद से समझना काफी जटिल है। लेकिन हमारे ज्योतिष शास्त्र में हर उस सपने के विषय में विस्तार से बताया गया है जिन्हें आम लोग सोच भी नहीं सकते। सपने में खुद को देखना काफी अच्छा सपना माना गया है। 

सपने में खुद को देखना



सपने में स्वयं को ऐसे देखने का मतलब है शुभ संकेत


अगर आप अपने स्वप्न में खुद के अलावा हाथी(गज) और एक महावत को देखते है तो इसे पौराणिक साहित्य में काफी शुभ सपना माना गया है। इस सपने को देखने के बाद आपको धन लाभ होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।


अगर आप अपने सपने में खुद को मछली देखता हुआ देखते है तो इसे भी एक शुभ समाचार का इशारा माना गया है। इसका कारण ये है कि पौराणिक साहित्यों में मीन अर्थात् मछली को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है और ये तो सभी को पता है कि माता लक्ष्मी धन की देवी है।


यदि आप अपने सपने में खुद को या किसी और को भी बांसुरी बजाता हुआ देखते हैं तो समझ लेना चाहिए कि आपके शादीशुदा जीवन में जल्द ही सुख और मिठास आने वाला है।


अगर आप अपने सपने में सड़क के ऊपर गिरे हुए नोट या फिर सिक्के पा लेते हैं तो आप मान सकते हैं कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। 



यदि कोई व्यक्ति अपने सपने में सर्कस देखता है तो ये भी काफी अच्छा सपना होता है। माना गया है कि इस प्रकार के सपने देखने वाले व्यक्ति को जल्द ही कोई भौतिक सुख मिल सकता है। 


अगर आप अपने स्वप्न में किसी मरे हुए व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं तो इस सपने से आपको बिल्कुल भी डरने की ज़रूरत नहीं है। यह सपना दर्शाता है कि भविष्य में आपके ऊपर धन वर्षा होने वाली है। 


यदि आप सपने में स्वयं को माणिक की कोई माला अथवा अंगूठी पहने हुए देखते हैं तो ये काफी अच्छा संकेत है। यह सपना आपको बताता है कि जल्द ही आपका भाग्य संवरने वाला है। 


अपने सपने में अगर आप किसी व्यक्ति को फूलों का गुलदस्ता देते हैं तो ये काफी शुभ स्वप्न माना गया है। ये सपना इंगित करता है कि आने वाले समय में जल्द ही आप किसी की विरासत के मालिक बन सकते हैं। 


अगर आप अपने सपने में खुद को आईने के पास खड़ा देखते हैं तो इसे भी पौराणिक ग्रंथों में काफी शुभ सपना माना गया है। इसका अर्थ ये है कि जल्द ही आप अपनी कमजोरियों को पहचान लेंगे और उनपर काम करके उन्हें दूर कर लेंगे। ऐसा करने के बाद आपका व्यक्तित्व काफी अधिक प्रभावशाली हो जाएगा और समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। 


अगर आप सपने में अपने ऊपर छिपकली को गिरता हुआ देखते हैं तो भी ये आपके लिए एक अच्छा ही सपना है। छिपकली का सर पर गिरना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके पास कहीं से जल्द ही धन आने वाला है। 


अंतिम शब्द: हम आशा करते हैं कि हमारे द्वारा लिखे गए सपने में खुद को देखना आर्टिकल के माध्यम से आपके मन में उछल कूद कर रहे कुछ सवाल ज़रूर कम हो गए होंगे। हम आपके लिए भविष्य में भी सपनों के अर्थ के विषय में ज्ञानवर्धक लेख लाते रहेंगे जिससे आपके ज्ञान की प्यास बुझे और रोचक जानकारियां भी प्राप्त हो। यदि आप हमारे द्वारा लिखे गए लेखों के विषय में कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स आपके लिए सदैव ही खुला है। हम अवश्य ही आपको उत्तर देंगे और आपके सुझावों पर गौर करेंगे। इस प्रकार के दिलचस्प लेख पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर आते रहें! 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने