*रीढ़ की हड्डी में दर्द के क्या कारण होते है?: जानिये उपाय, लक्षण व इलाज*

 
Spine nerve pain in hindi

रीढ़ की हड्डी में दर्द के क्या कारण होते है?: जानिये उपाय, लक्षण व इलाज


Spine Nerve Pain - आज के समय भागदौड़ भरी जिंदगी में रीढ़ की हड्डी में दर्द होना एक आम सी बात हो गई हैं। ऑफिस हो या घर पर रखे कंप्यूटर के आगे ज्यादातर बैठने की वजह से भी लोगों को अचानक से रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता हैं। आज के अपने इस आर्टिकल में हम आपको रीढ़ की हड्डी से जुडी समस्याओं के बारे में डिटेल्स में बताएंगे। जिसमें हम रीढ़ की हड्डी में दर्द के क्या कारण हो सकते है और इसके अलावा रीढ़ की हड्डी में दर्द के लक्षण और उपाय के बारे में भी सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े और रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से संबधित सभी जानकारियां हासिल करे :-

रीढ़ की हड्डी की समस्या के कारण और लक्षण क्या है?

आज के समय रीढ़ की हड्डी में दर्द होना एक सामान्य सी बात है। लेकिन कभी-कभी रीढ़ की हड्डी का दर्द इतना भयंकर हो जाता है, कि इसके लिए हमें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ जाता है और कभी-कभी यह दर्द इतना भयंकर हो जाता है, कि हमारे हाथ-पैर सुन्न पड़ जाते हैं। रीढ़ की हड्डी में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आपको हम कुछ महत्वपूर्ण कारण बताएंगे, जिसके बारे में जानना आप सभी के लिए बेहद ही आवश्यक हैं।


1 - साइटिका

हमारे शरीर में एक सबसे बड़ी नस होती है, जिसको साइटिका नस कहते हैं। यह नस हमारे कमर के निचले हिस्से से शुरू होकर पैरो के तलों तक जाती हैं। कभी-कभी इस नस में दबावा पड़ने के कारण से साइटिका जैसी बीमारी उत्पन्न होने लगती हैं। जिससे शरीर के एक साइड में काफी दर्द होता है और यह दर्द कभी-कभी इतना तेज हो जाता हैं, की हमें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ जाता हैं।


2 - रीढ़ की हड्डी में चोट का लगना 

कभी-कभी रीढ़ की हड्डी में चोट लगने की वजह से अक्सर देखा गया है की रीढ़ की हड्डी में काफी दर्द रहता हैं, जिसके कारण असहनीय दर्द होता है। जिसके कारण चोट के नीचले हिस्से में सुन्नपन आने की पूरी संभावना भी हो सकती हैं और इसके लिए हमें रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन तक करवाना पड़ सकता हैं। 


3 - मांसपेशियों में ऐंठन

अक्सर देखा गया है की बहुत बार एक जगह बैठे रहने के कारण या फिर रीढ़ की हड्डी टेड़ी करके काफी देर तक बैठने की वजह से हमारी मांसपेशियों में ऐंठन आ जाती हैं। जिससे रीढ़ की हड्डी में दर्द बना रहता है। जिसके कारण हमें उठने और बैठने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है।


4 - ज्यादा चिंता करना 

ज्यादा चिंता करने से इसका असर हमारे शरीर में पड़ता है और सबसे ज्यादा असर हमारे कंधो पर पड़ता हैं। जिससे कंधो की मांसपेशियों में खींचाव आने लग जाता है और हमारी रीढ़ की हड्डी में दर्द होने लगता हैं। यह दर्द इतना भयंकर होता है की दर्द कंधे से होकर पीठ के निचले हिस्से तक फैलता है और हमारी रीढ़ की हड्डी में दर्द होना शुरू हो जाता हैं।




रीढ़ की हड्डी में दर्द के घरेलू उपाय


दोस्तों अभी तक आपने इस आर्टिकल के माध्यम से यह समझ लिया होगा की रीढ़ की हड्डी में दर्द के लक्षण और कारण क्या होते हैं। अब हम अपने इस आर्टिकल में आपको नीचे विस्तार से बताते है, की रीढ़ की हड्डी में दर्द होने पर क्या घरेलू उपाय अपनाये? जिसकी मदद से आप भी रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को कम कर सके और हमारे द्वारा बताये गए घरेलू उपाय से अपनी रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को ठीक कर सके.

1 - दूध का सेवन करे

दूध में अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हमारे हड्डियों को मजबूत करता हैं। दूध, रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को भी कम कर देता हैं। अगर दूध का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो यह रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को भी कम कर सकता हैं और यदि आप रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को कम करना चाहते हैं, तो आप दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। दूध में एक चम्मच शहद मिलाने से यह रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को जल्द ठीक कर देता है और हड्डियां मजबूत बनाता हैं।



2 - सरसों के तेल में लहसुन मिलकर करे रोजाना मालिश

अगर आपके रीढ़ की हड्डी में किसी कारणवश दर्द रहता हैं, तो आप सरसों के तेल को हल्का सा गर्म करके, उसमें लहसुन की कुछ कलियाँ मिलाकर उससे अपनी रीढ़ की हड्डी पर हलके हाथों से मालिश करे। हो सके तो इसमें थोड़ी अजवाइन भी मिला ले और फिर इस तेल से हलके हाथों से अपने शरीर की मालिश करने से आपको रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से काफी राहत मिलेगी और जल्द ही आपको रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से मुक्ति मिल जायेगी।


3 - मेथी दाने का सेवन करे

आप में से कम ही लोगो को मालूम होगा की मेथी दाने में अधिक मात्रा में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर इत्यादि गुण पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत करते है। रात को सोने से पहले कुछ मेथी के दानो को पानी में भिगो दे। इसके बाद सुबह जल्दी उठकर रात में भिगोये मेथी वाले पानी का सेवन कर ले। यह आपके शरीर को नई ऊर्जा देता है और आपके रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को काफी कम कर देता हैं।



4 - हरी सब्जी और दालों का सेवन

हरी सब्जियों और दालों में अधिक मात्रा फाइबर पाए जाते हैं। इसके अलावा सब्जियों और दालों में अधिक प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारी रीढ़ की हड्डियों से लेकर पूरे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। अगर आपने अपनी रीढ़ के हड्डी को मजबूत बनाना है और आपनी रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द को कम करना हैं, तो आपको प्रतिदिन हरी सब्जियों और दालों का सेवन करना चाहिए।  



Conclusion 


जैसा कि आज के आपने इस आर्टिकल में हमने आपको रीढ़ की हड्डी में दर्द से संबंधित जानकारियां दी हैं। उम्मीद करता हूं कि आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई होगी। अगर आपके मन में (Spine Nerve Pain) से संबधित कोई भी सवाल है। तो आप हमें कमेंट करके अपने सवाल पूछ सकते हैं। हम आपके सवालों के जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके अलावा अगर आपको किसी और टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं। धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने