*मनाली की खूबसूरत घाटी में इन जगहों पर जरूर जाएँ, दिल महक जाएगा!*


मनाली की खूबसूरत घाटी में इन जगहों पर जरूर जाएँ, दिल महक जाएगा!

भारत के उत्तरी राज्य हिमाचल प्रदेश में मनाली एक लोकप्रिय और बैकपैकिंग के साथ बसी हुई घाटी है. यह व्यास नदी के तट पर स्थित है और सोलंग, गुलाबा और कोठी साहसिक गतिविधियों का प्रवेश द्वार है | लेकिन इस शहर में और इसके लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में रोमांच के अलावा भी बहुत कुछ है | इनमें से कुछ स्थान हमेशा और हर मौसम में पर्यटकों से भरे रहते हैं | यदि आप मनाली की पहेली बार यात्रा कर रहे है तो मनाली में घुमने के लिए ऐसी जगहैं आपके यात्रा कार्यक्रम में होनी चाहियें | यहां आपको मनाली के बारे में कुछ जानकारी दी जायेगी जिससे आप कुछ ऐसे स्थानों के बारे में जान जाओगे जो मनाली में सबसे उच्च स्तर पर हैं, जिन्हें देखना आप जरुर पसंद करोगे। तो आईये देखते हैं मनाली के सबसे अच्छे स्थानों के बारे में |

........
यदि आप इस प्यारे से शहर में अपनी पहली, दूसरी, तीसरी या चौथी बार की यात्रा पर हैं, तो यहाँ मनाली और इसके आसपास के पर्यटक स्थल आकर्षणों का सबसे अच्छा मिश्रण हैं |  हिडिम्बा मंदिर से मनु मंदिर तक, और तिब्बती मठो से जोगिनी फ़ॉल्स तक, मनाली में इन दर्शनीय स्थलों की यात्रा करें | मुख्य शहर से इन जगहों तक पहुँचने में मुश्किल से एक घंटा लग जाता है :- 

Tibetan Monasteries तिब्बती मठ, मनाली 

आकर्षण  - लायन किंग रॉक, बुद्धिस्ट शिरने 
करने जैसी गतिविधियाँ - मैडिटेशन और शौपिंग फोर यूनिक तिबेतन आर्ट and क्राफ्ट ऑब्जेक्ट्स। 
रहने के स्थान - होटल सनफ्लावर, बुध्हिस्ट मोनास्ट्री लॉज रूम्स।  
मनाली का यह एक प्रसिद्ध मठ है. मनाली भी सन्मानजनक तिब्बती जनसंख्या बस्ती का दावा करता है और यह मनाली यात्रा के लिए आवश्यक योजनाओं में से एक है | और आपको यहाँ उनमे से कम से कम एक को शामिल करना होगा यदि आप 2 दिनों में मनाली में घुमने की जगहों को शार्टकट कर रहे हैं | यह मठ मनाली को एक रूप से दर्शनीय स्थल का रूप देता है, और यह मठ मनाली में सबसे अधिक और पर्यटकों द्वारा निश्चित रूप से देखी जाने वाली जगहों में से एक है | विशेष रूप से यहाँ प्रदर्शित तिब्बती कला और शिल्प वस्तुए पर्यटकों का ध्यान ओर खींच लेती है | अगर आप मनाली में  पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो इस मठ को जरुर देखना चाहिए | 


Club House क्लब हाउस, मनाली  

मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में से एक है क्लब हाउस। यहाँ पर कई सारी गतिविधियाँ की जा सकती हैं | पुरानी मनाली में घुमने के लिए यह सबसे दिलचस्प जगहों में से एक है.  इसमें आप साहसिक गतिविधि और इनडोर खेल का आनंद ले सकते हैं | यह हाउस मनु नाले के पास स्थित है. इसका निर्माण ब्रिटिश शैली की वास्तुकलाओ में किया गया है और इसकी देखरेख हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास योजना द्वारा किया जाता है | इस हाउस के अंदर बहुत सारे होटल्स और रेस्टोरंट हैं।  यहाँ पर सभी व्यंजन और खाने-पिने की चीजें बड़ी स्वादिष्ट मिलती हैं | 
/स्थान - पुरानी मनाली, हिमाचल प्रदेश 175131 
आकर्षण  - मनु मंदिर, पुरानी मनाली 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधियाँ - बोटिंग, स्केटिंग, प्ले टेबल टेनिस और कैरम। 
रहने के स्थान - मनाली क्लब, होटल हॉलिडे होम इंटरनेशनल 

Maa Sharvari Temple माँ शर्वरी मंदिर मनाली 

मनाली शहर के बाहर इलाके में शमीनाल्लाह गाँव में स्थित, माँ शर्वरी मंदिर  कुल्लू राजाओं की कुलदेवी की मूर्ति है | इस शहर में दशहरा उत्सव के दौरान मूर्ति को खूबसूरती से सजाया जाता है और रघुनाथजी के मंदिर में ले जाया जाता है | माँ शर्वरी मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय हिंदू त्यौहार दशहरा के दौरान होता है, क्योंकि इस दौरान उस्तव अपने चरम पर होता है | आपको भी एक बार दशहरे के समय में माँ शर्वरी मंदिर को जरुर देखना चाहिए |
/स्थान - मनाली, हिमाचल प्रदेश 175101 
आकर्षण  -हडिम्बा मंदिर, सोलंग वैली 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधियाँ - ट्रेक डाउन फ्रॉम द मेन सिटी टू टेम्पल 
रहने के स्थान  -होटल पार्क रेजीडेंसी, द ऑर्चर्ड ग्रीन्स 

Jogini Falls जोगिनी जलप्रपात, मनाली 

मनाली में सबसे ज्यादा पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है जोगिनी फाल्स। यहाँ साँस रुक जाए ऐसा है यह जलप्रपात। इस जगह पर प्रकृति की मधुर ध्वनियाँ, मनमोहक दृश्य और कुछ शानदार प्रमाणिक हिमाचली व्यंजन-जोगिनी फाल्स में यह सब बैकपैकर्स और प्रकृति प्रेमियों के लिए है | इसके अतिरिक्त आप वशिष्ट पर्यटन स्थल में भी जा सकते हैं. यहाँ पर आपको सुरक्षित रहने के लिए नियमित ट्रैक रूट का पालन करना पड़ेगा और आरामदायक और ग्रिपी जूतों की एक जोड़ी पहनने की आवश्यकता है | 

स्थान - वशिस्ट, हिमाचल प्रदेश 175101 
आकर्षण -नेहरु कुंड, रेहला फाल्स 
करने जैसी गतिविधि -बाथ, फोटोग्राफी 
रहने के स्थान -द व्हिस्पेरिंग इन, द सनशाइन हेरिटेज 

Solang Valley सोलांग घाटी, मनाली 

दोस्तों यह स्थल कपल्स और फॅमिली के घुमने के लिए मनाली में सबसे सुंदर स्थल है. यहाँ पर प्रसिद्ध व्यास कुंड और सोलंग गाँव के बीच स्थित यह खुबसूरत सोलंग घाटी मनाली के पास घुमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है | यह स्थान मनाली से 14 किलोमीटर दूरी पर बसा हुआ है. हर साल यहाँ आयोजित होने वाले शीतकालीन स्कीइंग उत्सव के मनाली के प्रमुख उत्सवों में से एक है | मनाली में स्कीइंग और अन्य साहसिक खेलों का आनंद लेने के लिए सभी आयु वर्ग के लोग सर्दियों के मौसम में इस जगह की यात्रा पसंद करते है | 

स्थान - मनाली, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश 175131 
आकर्षण -रोहतांग-ला, हमता पास
एन्जॉय करने जैसी गतिविधियाँ - पैराग्लाइडिंग, ज़ोर्बिंग, स्कीइंग, पैराशूटिंग and हौर्स राईडिंग 
रहने के स्थान - सोलंग वैली रिसॉर्ट्स, चालेत विंडफ्लावर 

Rahala Waterfalls रहला जलप्रपात, मनाली 

रहला वॉटरफॉल मनाली से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर फर और देवदार के जंगलों  के बीच में स्थित है | इस शानदार झरने का स्त्रोत ग्लेशियरों और अवक्षेपित चट्टानों से पिघलने वाला पानी है | सनटी और देवदार के वृक्षों वाला घना जंगल वास्तव में शानदार लगता है | इस प्रभावशाली जलप्रपात के पीछे बर्फ से ढकी हिमालय श्रंखलाओ के अद्भुत दृश्य देखे जा सकते हैं | अगर आप मनाली देखने के लिए सबसे अच्छी जगहें तलाश रहे हैं तो आपको यह जगह अपनी सूची में जरुर ऐड करनी चाहिए |

स्थान - लेह मनाली हाईवे, हिमाचल प्रदेश 175103 
आकर्षण - गुलाबा टूरिस्ट स्पॉट, नाग मंदिर 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधियाँ - नेचर स्पोटिंग 
नजदीक हवाई अड्डा - कुल्लू मनाली हवाई अड्डा 
रहने के स्थान - चालेत विंडफ्लावर, सोलंग वैली रिसॉर्ट 

Gulaba गुलाबा, मनाली 

अगर मनाली में आपको नवबंर से मई के बीच के मौसम में जाना है तो आपके लिए गुलाबा स्थान बहुत ही अच्छा विकल्प होगा | यहाँ रोहतांग दर्रा भारी बर्फ के कारण दुर्गम होता है | इन महीनों के दौरान गुलाबा में बर्फ की गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है. यहाँ रोहतांग और सोलंग की घाटियों की तुलना में कम भीड़ होती है और बर्फ की गतिविधियों का बेहतर अनुभव लिया जा सकता है | 

स्थान -लेह मनाली हाईवे, हिमाचल प्रदेश 175103 
नजदीक हवाई अड्डा - कुल्लू मनाली हवाई अड्डा 
खुलने का टाइम     - सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक 
कैसे जाए          - बस, कैब, टैक्सी, ऑटो 
रहने की व्यवस्था    - होटल्स 

Arjun Gufa अर्जुन गुफा, मनाली  

मनाली में प्रीनी गाँव के पास अर्जुन गुफा स्थित है. यहाँ पर अर्जुन ने भगवान शिव से पशुपति अस्त्र की शक्तियों को अर्जित करने के लिए ध्यान लगाया था | इस जगह के पौराणिक महत्व के कारण, इस गुफा के पास का मंदिर मनाली के बहुत करीब बसा हुआ है और यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है | यहाँ पर गौरी शंकर मंदिर, उरुस्वाति हिमालयी लोक कला संग्रहालय, अर्जुन गुफा, निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी और संग्रहालय शामिल है | 

रहने के स्थान     - अर्जुन कुटीर कॉटेज, रागिनी कॉटेज (गार्डन सुइट)
स्थान            - नग्गर कैसल रोड, नग्गर, हिमाचल प्रदेश 175130 
नजदीक हवाई अड्डा    - कुल्लू मनाली हवाई अड्डा 
आकर्षण       -प्रीणी गाँव।  

Chandrakhani Pass चंद्रखनी दर्रा, मनाली  

अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है और आप मनाली में ट्रेकिंग करना चाहते हो तो आपको मनाली में चंद्रखनी दर्रा स्थान पर ट्रेकिंग का भरपूर आनंद ले सकते हो | यह ट्रेकिंग स्थल-मार्ग निश्चित रूप से आपको प्रकृति के प्रति आपके लगाव को बढ़ा देगा | यहाँ का ट्रेकिंग मार्ग ग्रामीण पहाड़ी गाँवों, हरी-भरी वनस्पतियों और पूरे रास्ते भर में प्यारे नजारों के साथ भरा हुआ है | और यह तथ्य की प्राकृतिक सुंदरता पूरी तरह से अछूती है, क्योंकि यह हिमाचल में ऑफबिट डेस्टिनेशन में से एक है, मतलब सोने पे सुहागा है | इस ट्रेक के अंत में, देव टिब्बा और पिन पार्वती रेंज का दृस्य बस दर्शकों को बड़ा लुभाता है |  

स्थान     - ग्राम रुम्सू, पोस्ट नग्गर, हिमाचल प्रदेश 175130 
आकर्षण  - ट्रेकिंग, हामटा दर्रा, भृगु झील 
नजदीक हवाई अड्डा - कुल्लू मनाली हवाई अड्डा 
रहने के स्थान -ला री सा रिसॉर्ट, मनु अल्लाया रेसॉर्ट और स्पा 

Old Manali पुरानी मनाली, मनाली  

अगर आप मनाली घूमना पसंद करते है और अच्छी जगहों की तलाश में है तो आपको पुरानी मनाली के बारे में जरूर  सोचना चाहिए | ओल्ड मनाली के इस इलाके में किसी भी हिल स्टेशन के बनिस्बत पर्यटकों की भीड़-भाड़ से दूर और साथ ही  कम खर्चे के विकल्पों के लिए देहाती और आकर्षक कैफे और हॉस्टल के साथ यह किसी भी बैकपैकर का स्वर्ग है | यह मुख्य मॉल रोड से सिर्फ 2-3 किलोमीटर की दुरी पर है, लेकिन यह  एक पूरी तरह से अलग जगह है | यदि आप मनाली आपने दोस्तों के साथ जा रहे हो तो आपको पुरानी मनाली में अवश्य जाना चाहिए। यहाँ आप रहने के लिए होटल्स बुक करने के बारे में विचार कर सकते हैं, मनाली के दुसरे क्षेत्रों से ज्यादा फायदेमंद रहेगा | मनाली के इस स्थान पर माहौल बहुत उर्जावान और प्रसन्न रहता है |

स्थान - मनाली, हिमाचल प्रदेश 175131 
आकर्षण  - हिडम्न्बा देवी मंदिर, सोलंग नाला 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधि - साईटसीइंग 
नजदीक का हवाईअड्डा - कुल्लू मनाली हवाई अड्डा 
रहने के स्थान - फ़ॉरेस्ट वे कॉटेज, तारा हाउस 

Mall Road माल रोड, मनाली  

मनाली में किसी भी हिल स्टेशन पर जाने के लिए माल रोड अति उपयोगी है. माल रोड मनाली में शहर का एक व्यस्त हिस्सा है | यहाँ शाम के समय सभी पर्यटक टहलते हुये देखे जा सकते हैं | सर्दियों में आइसक्रीम का आनंद लें या यहाँ गर्म मोमोज की एक प्लेट आपके दिल को सुकून देगी | आप यहाँ लकड़ी के कुछ हस्तशिल्प और ऊनी कपडे भी खरीद सकते हैं | माल रोड में स्वादिष्ट भोजन के लिए कुछ पारिवारिक रेस्तोरां और मिठाई की दुकाने हैं | परिवार के साथ आने पर यहाँ के किसी भी  होटल में ठहरने की व्यवस्था भी की जा सकती है | यह मनाली में  परिवार और बच्चो के साथ घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है | इस जगह पर आपको जरुर एक बार घूमना चाहिए और प्रकृति का आनंद लेना चाहिए | 
 
स्थान  - सियाल, मनाली, हिमाचल प्रदेश 175131 
आकर्षण   - द रिज, CNI चर्च 
नजदीक हवाई अड्डा  - कुल्लू मनाली हवाईअड्डा 
रहने के स्थान      - क्लार्क्स होटल, होटल लैंडमार्क 
एक्टिविटी            - शौपिंग, ईटिंग इन रेस्टोरेंट 

Manali Sanctuary मनाली अभयारण्य

यह पूरे हिमाचल प्रदेश का सबसे सुंदर वन्यजीव अभयारण्य है. शहर के पास से पैदल की दूरी पर स्थित इस अभयारण्य तक आसानी से पहुंचा जा सकता है | पहाड़ो की समृद्ध वनस्पतियों और जीवो की खोज में एक शानदार समय व्यतीत हो सकता है | यहाँ कोई भी अभयारण्य में डेरा डाल सकता है | साहसिक चाहने वालो के लिए अभ्यारण्य में लंबी पैदल यात्रा और ट्रेकिंग ट्रेल्स भी है | तो आप किस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं, इस गर्मी के मौसम में  पहाडिक रमणिक स्थलों का पता लगाने और मनाली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से है. एक बार यहां समय बिताने के लिए जाएँ और मनाली की पहाडियों का आनंद लें | 

स्थान  - सर्किट हाउस मार्ग, मनाली, हिमाचल प्रदेश 175131 
एंट्री टिकिट  - 10 रूपये 
आकर्षण  -हिडिम्बा हिमाचल पार्क 
नजदीक का हवाईअड्डा -कुल्लू मनाली हवाई अड्डा 
रहने की सुविधाए - द ऑर्चर्ड ग्रीन्स होटल, सिंगार रेजंसी होटल 

Van Vihar वन विहार, मनाली 

मनाली पर्यटकों और देवदार के पेड़ो और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, और इसी कारण पर्यटकों को अपनी और खींच लेता है | मनाली में वन विहार एक ऐसा स्थान है जहां हर जगह आपको बस हरियाली ही हरियाली नजर आएगी, वो भी साल के लगभग हर मौसम में | शहर के नगर निगम द्वारा इसकी देखभाल की जाती है. यह एक लोकप्रिय उद्द्यान है, जो मनाली में एक आकर्षण है | वन विहार के बीच में एक मानव निर्मित सरोवर है जो बहुत ही आकर्षक लगता है | इस पूरी झील में  बोटिंग का मजा लेने का आनंद ही कुछ और है | यहाँपर शाम के समय भी खुबसूरत नजारा नजर आता है, क्योंकि कोई भी इस झील से सुंदर सूर्यास्त का आनंद लेने का विकल्प छोड़ना नही चाहेगा |

स्थान  - मनाली, हिमाचल प्रदेश 175131 
आकर्षण  - वन विहार नॅशनल पार्क 
नजदीक हवाईअड्डा  -कुल्लू मनाली हवाईअड्डा 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधिया  - नेचर वाक, वाइल्डलाइफ स्पोटिंग 
रहने के स्थान  - होटल वन विहार व्यू, स्नो वल्ली रिसॉर्ट्स 

Bhrigu Lake भृगु सरोवर, मनाली 

अगर आप मनाली जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपकी सूची में भृगु सरोवर विकल्प जरुर होना चाहिए। भृगु झील का रास्ता सुंदर घास के मैदानों में से गुजरता है जो आपका दिल महका देगा | जरा कल्पना कीजिये की आप एक साहसिक रास्ते से चलते हैं और एक ऐसे स्थान पर पहुँचते हैं जहां आपको एक आनंदमय दृश्य दिखाई देता है | आपको इस सरोवर की सैर एक बार जरुर करनी चाहिए |

स्थान  - कुल्लू, हिमाचल प्रदेश 175101 
आकर्षण  -हमता पास, करेरी लेक 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधियाँ  - ट्रेकिंग, विटनेस्सिंग द ब्यूटी 
नजदीक का हवाईअड्डा -कुल्लू मनाली हवाईअड्डा 
रहने के स्थान  - चालेत विंडफ्लावर , द हाईलैंड 

Great Himalayan National Park ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क 

जो लोग पशुओं को देखना, उनके साथ खेलना पसंद करते हैं और पशुओं के आसपास घूमना पसंद करते हैं उनके लिए यह पार्क एक अच्छा विकल्प है. राष्ट्रिय उद्द्यान को देश के राष्ट्रिय उद्यानों में जोड़ा गया है | इस पार्क में वनस्पतियों और जीवो की संख्या है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगी, और आप उस जगह को छोड़ना पसंद नही करोगे | आपका मन वहाँ से जाने के लिए मानेगा ही नही |
स्थान    - फ़ॉरेस्ट ऑफिस रोड, शमशी, हिमाचल प्रदेश 175126 
एन्जॉय करने जैसी गतिविधिया  - स्पॉट वाइल्डलाइफ 
आकर्षण  - पिन वैली नॅशनल पार्क, बिजली महादेव टेम्पल 
नजदीक का हवाईअड्डा - कुल्लू मनाली हवाईअड्डा 
रहने के स्थान   - होटल नौ नभ हरिटेज, भटकन्दा वुडेन हाउसेस

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने